BPNL पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र

BPNL पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र

BPNL पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र :- BPNL पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा भारत सरकार की कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के अनुरूप संचालित किये जाने वाले कौशल प्रशिक्षण केंद्र है | भारत सरकार की कौशल विकास प्रशिक्षण नीति के अनुरूप भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड के द्वारा ब्लॉक स्तर पर “BPNL पशुपालक कौशल प्रशिक्षण केन्द्र” खोले जाने है | इन केंद्रों पर पशुपालन व डेयरी से सम्बंधित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जायेगा | इन केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर पशुपालक, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं निगम की अन्य योजनाओं को संचालित किया जायेगा | निगम द्वारा संचालित पशुपालन व डेयरी से सम्बंधित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी के लिये निगम की वेबसाइट पर जाये |